विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा, पंचायत को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प





जामताड़ा/नारायणपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरीडीह-1 पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पार्वती मरांडी ने की। यह आयोजन पंचायती राज विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार किया गया।
ग्राम सभा में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलाशय अभियान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुराने कुओं, तालाबों एवं अन्य जलाशयों के जीर्णोद्धार तथा वर्षा जल संचयन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, पंचायत कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
रिपोर्टर : मोहम्मद रियाज





FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 99656 35757 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments